सोमवार, जनवरी 16, 2023

छः वर्षों से लगातार सीतामढ़ी में पदस्थापित प्रखण्ड पंचायती राज पदाधिकारी परिहार श्री ज्ञानेंद्र झा को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने की माँग

सीतामढ़ी जिला में छः वर्षों से लगातार     पदस्थापित प्रखण्ड पंचायती राज पदाधिकारी परिहार श्री ज्ञानेंद्र झा को अन्यत्र ज़िला में स्थानांतरित किए जाने की माँग पूर्व पंचायत समिति सदस्य श्री ठाकुर कुमुद रंजन और हम पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के परिहार प्रखण्ड अध्यक्ष मुन्ना सिद्दीकी ने पंचायती राज विभाग बिहार सरकार पटना के प्रधान सचिव से की है। उन्होंने ने कहा कि प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी परिहार श्री ज्ञानेन्द्र झा सीतामढ़ी जिला में लगातार छः सालों से पदस्थापित हैं जबकि सरकारी नियमानुसार तीन वर्ष पर स्थानांतरित किए जाने का प्रावधान  है।
                                
                        

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें