सीतामढ़ी में PM POSHAN/MDM घोटाला

सीतामढ़ी में PM POSHAN/MDM घोटाला: प्रखंड साधन सेवी के निवास न करने और फर्जी उपस्थिति से लाखों की हेराफेरी का खुलासा
सीतामढ़ी, 28 अप्रैल 2026 — परिहार प्रखंड के सरकारी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में मध्याह्न भोजन (MDM/PM POSHAN) योजना के संचालन में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। स्थानीय निवासी मो. कमरे आलम द्वारा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, PM POSHAN योजना, सीतामढ़ी को दिए गए आवेदन में प्रखंड साधन सेवी श्री नौशाद आलम अंसारी पर प्रखंड में निवास न करने, मॉनिटरिंग न करने और फर्जी उपस्थिति दिखाकर परिवर्तन मूल्य की राशि व खाद्यान्न के गबन का गंभीर आरोप लगाया गया है ।
मुख्य आरोप क्या हैं?
1. प्रखंड साधन सेवी का जिला मुख्यालय में निवास
प्रखंड साधन सेवी श्री नौशाद आलम अंसारी प्रखंड परिहार में नहीं, बल्कि जिला मुख्यालय सीतामढ़ी में निवास करते हैं। उनके द्वारा विद्यालयों का अनुश्रवण और पर्यवेक्षण नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण बच्चों को गुणवत्तापूर्ण MDM नहीं मिल पा रहा है ।
2. फर्जी उपस्थिति दिखाकर लाखों की Raशि का गबन
विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों द्वारा वास्तविक उपस्थिति से कई गुना अधिक छात्र-छात्राओं की उपस्थिति दर्ज कर परिवर्तन मूल्य (Cooking Cost) की राशि और Food Grain का गबन किया जा रहा है। कुछ विद्यालयों में एक-एक महीने में लाख-लाख रुपये की राशि निकाली जा रही है (अंडा/मौसमी फल की राशि रहित) ।
3. रमजान में मदरसों में फर्जी MDM संचालन
फरवरी 2026 में रमजान के पवित्र महीने में मदरसों में बच्चों को छुट्टी दे दी जाती थी (ईद के बाद खुलते हैं), फिर भी मदरसों द्वारा MDM का संचालन दिखाया गया और परिवर्तन मूल्य व GRAIN का गबन किया गया ।
4. VSS सचिव को Checker ID/Password नहीं मिली
प्रखंड के एक भी VSS (विद्यालय स्तरीय समिति) सचिव को Checker ID और Password उपलब्ध नहीं कराई गई है। न ही ID/Password में सचिव का मोबाईल या Email रजिस्टर्ड है। Checker ID/Password प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक/प्रधान शिक्षक को ही दी गई है, जिससे आसानी से परिवर्तन मूल्य की राशि का गबन हो रहा है ।
5. वजन मशीन की कमी और अधूरी आपूर्ति
परिहार प्रखंड के सभी सरकारी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में MDM चावल की आपूर्ति SFC गोदाम से वेंडर/ट्रांसपोर्टरों द्वारा की जाती है
वेंडर वाहनों पर वजन मशीन उपलब्ध नहीं है और न ही वजन कर खाद्यान्न की आपूर्ति की जाती है
विद्यालयों को भी वजन मशीन शिक्षा विभाग द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया है, जो योजना दिशानिर्देशों का उल्लंघन है 
6. फर्जी वेंडरों को PPA के माध्यम से भुगतान
परिवर्तन मूल्यों की राशि जिन वेंडरों को PPA के माध्यम से भुगतान की जाती है, उनकी स्थलीय जाँच नहीं की गई। अधिकांशतः वेंडरों का दुकान स्थल पर है ही नहीं — कागजों पर संचालित वेंडर (दुकानदार) को पेमेंट कर परिवर्तन मूल्यों की राशि का गबन किया जा रहा है (वेंडर - प्रधान कमीशन आधारित) ।
7. शिक्षकों के रिश्तेदारों को वेंडर बनाया गया
प्रखंड में पदस्थापित शिक्षक अपने रिश्तेदारों को वेंडर बनाये हुए हैं और परिवर्तन मूल्यों की राशि भुगतान कर रहे हैं ।
सीतामढ़ी में पहले भी MDM घोटाला सामने आ चुका है
यह मामला अकेला नहीं है। बाजपट्टी प्रखंड के मध्य विद्यालय रतवारा में भी MDM योजना के संचालन में गंभीर अनियगतताएं सामने आई थीं। वहां विभागीय जांच में पाया गया कि 694 की जगह सिर्फ 54 बच्चे थे, फिर भी अधिक उपस्थिति दिखाकर ₹4,81,334 की राशि की गलत निकासी की गई थी 
उस मामले में:
प्रभारी प्रधानाध्यापक पर ₹4,81,334 का आर्थिक दंड लगाया गया
रसोइयों ने बताया कि 40 किलो चावल पकाया गया, लेकिन जांच में मौके पर सिर्फ 10 किलो चावल मिला 
प्रखंड साधन सेवी की कमजोर मॉनिटरिंग पर 10% मानदेय कटौती का आदेश दिया गया 
आवेदक ने दिए 7 महत्वपूर्ण सुझाव
सभी वेंडर वाहनों पर वजन मशीन लगवाया जाए
प्रत्येक विद्यालय को वजन मशीन उपलब्ध करवाया जाए
खाद्यान्न की आपूर्ति का वजन समिति सदस्य की उपस्थिति में अनिवार्य किया जाए
परिवर्तन मूल्यों की राशि पाने वाले वेंडरों की स्थलीय जाँच की जाए
बिना वजन के खाद्यान्न आपूर्ति करने वाले दोषी वेंडर पर कार्रवाई हो
फर्जी उपस्थिति दर्ज करने वाले विद्यालयों को चिन्हित कर जाँच की जाए
प्रखंड साधन सेवी को प्रखंड में निवास करने का निर्देश दिया जाए 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ