गुरुवार, मार्च 03, 2016

किसान धान जलाने को मज़बुर

परिहार ब्लाॅक के किसानों के समक्ष धान जलाने की नौबत आ गई है। बिहार सरकार द्वारा किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदारी का समय सीमा 31-03-2016 निर्धारित किया गया था, परिहार ब्लाॅक में बी ○सी ○ओ○ के अभाव में धान खरीदारी पर असर पड़ रहा है, परिहार ब्लाॅक में अब तक  धान की खरीदारी दो हजार  क्लिंटन भी नही हुई है किसान धान बिक्री नही होने कि वजह से काफी चिन्तित हैं बिहार सरकार के माननीय सहकारिता मंत्री , आपूर्ति मंत्री एवं जिला पदाधिकारी सीतामढ़ी से  व्यापार मडंल एवं पैक्सो को धान खरीदारी का आदेश दिए जाने की मांग मोहम्मद सउद आलम अध्यक्ष व्यापार मंडल परिहार ने की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें