रविवार, अप्रैल 09, 2017

कोईरिया पिपरा प्राथमिक उप स्वास्थ्य केन्द्र बदहाली का शिकार

कोईरिया पिपरा प्राथमिक उप स्वास्थ्य केन्द्र परिहार सीतामढ़ी वर्षो से बदहाली का शिकार है एक नजर से देखने से ये उप स्वास्थ्य केंद्र है ऐसा लगता ही नही, जानवरों का खटाल लगता है ।उक्त उप स्वास्थ्य केन्द्र की बुनियाद आज से लगभग 35 साल पहले डाली गई थी स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले उप स्वास्थ्य केन्द्र का संचालन सुचारू रूप से होता था लेकिन अब कोई देखने और सुनने वाला नही है।इस उप स्वास्थ्य केन्द्र पर एक एन एम पदस्थापित हैं जो कभी कभार नज़र आ जाती हैं।ग्रामीण राकेस कुमार सिंह मुन्ना ने बताया कि एन एम तभी नज़र आती हैं जब जब पल्स पोलियो अभियान या कोई विशेष अभियान हो।कमाल इस बात का है कि यहाँ के लोगों को ये भी पता नहीं है कि इस उप स्वास्थ्य केन्द में कौन चिकित्सक पदस्थापित या प्रतिनियुक्त हैं।मालूम हो कि उप स्वास्थ्य केन्द्र के पास अपनी पाँच कट्ठा भूमि है अगर सरकार चाहे तो इस स्वास्थ्य केन्द्र को आदरभूत संरचना से सुसज्जित कर आम जनता को बेहतर चिकित्सीय सुविधा प्रदान कर सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें