समुदायिक केंद्र परिहार में सीजीरियन प्रसव सुविधा चालू करवाने को लेकर अपील वाद दायर,कार्रवाई की माँग

समुदायिक केंद्र परिहार में सीजीरियन प्रसव सुविधा चालू करवाने को लेकर मो0 कमरे आलम ने अपील वाद दायर किया है।
ज्ञात हो कि श्री आलम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिहार में सीजीरियन प्रसव की सुविधा चालू किये जाने को लेकर दिनांक-12/03/2026 को जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सीतामढ़ी के समक्ष परिवाद संख्या 9998801120326130758 दाखिल किया था, जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पारिहार में सिजेरियन प्रसव सुविधा प्रारंभ करने हेतु मांग की गई थी। सुनवाई दिनांक 24/04/2026 को हुई, जिसमें सिविल सर्जन, सीतामढ़ी ने अपना प्रतिवेदन (पत्रांक 1275, दि. 07/04/2026) को प्रस्तुत किया था जिसके आधार पर वाद को ज़िला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सीतामढ़ी ने कोई निर्णय पारित किये ही वाद को निष्पादित कर दिया था। 
उक्त निर्णय से असंतुष्ट श्री आलम ने प्रथम अपील वाद दायर कर प्रथम अपीलीय प्राधिकार से माँग किया है कि :- 1. CHC पारिहार एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है, जहां सिजेरियन जैसी बुनियादी प्रसव सुविधा अनिवार्य है (NRHM/ NHM दिशानिर्देशों के अनुसार)। डॉक्टरों की कमी का कारण बताकर सेवा बंद रखना ग्रामीण महिलाओं का स्वास्थ्य अधिकार (संविधान अनुच्छेद 21) का उल्लंघन है। 
2. सिविल सर्जन ने केवल कमी बताई, लेकिन तत्काल पदस्थापना या वैकल्पिक व्यवस्था (जैसे संविदा डॉक्टर/ विशेषज्ञ ड्यूटी) का निर्देश नहीं दिया। भर्ती प्रक्रिया (SHSB 256 पद 2026) चल रही है। 
3. ग्रामीण क्षेत्र में सीजेरियन की अनुपलब्धता से मातृ मृत्यु दर बढ़ रही है,वहीं प्रसूता को आर्थिक शोषण का शिकार होना पड़ता है।उन्होंने अपने अपील आवेदन में प्रथम अपीलीय प्राधिकार से अनुरोध किया है कि- जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी  का निर्णय रद्द कर सिविल सर्जन को 15 दिनों में विशेषज्ञ पदस्थापना/सुविधा प्रारंभ का निर्देश दें एवं आवश्यक जांच करायें एवं पारिहार CHC का स्थलीय निरीक्षण कराएं।
"" अंकनीय है कि सीविल सर्जन और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी CHC परिहार के द्वारा प्रतिवेदित प्रतिवेदन से स्पष्ट सिद्ध होता है कि सरकार ने CHC परिहार में सीजीरियन प्रसव की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सकों को पदस्थापित कर रखा था जो बाद में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए चले गए हैं प्रश्न ये उठता है कि किस परिस्थितियों में चिकित्सक के रहते सीजीरियन प्रसव की सुविधा चालू नहीं की गई ?
जाँच कर आवश्यक कार्रवाई होनी चाहिए ।""

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ