गबन के आरोपी शिक्षकों को उसी स्कूल में प्रभारी प्रधानाध्यापक बनाया, पूर्व प्रमुख इम्तेयाज जावेद अख्तर उर्फ प्यारे ने अपर मुख्य सचिव को लिखा पत्र

गबन के आरोपी शिक्षकों को उसी स्कूल में प्रभारी प्रधानाध्यापक बनाया, पूर्व प्रमुख परिहार ने अपर मुख्य सचिव को लिखा पत्र
परिहार, सीतामढ़ी (डेली चिंगारी संवाददाता): जिला परिहार के श्री गांधी उच्च विद्यालय (मॉडल उच्च विद्यालय) में छात्र विकास कोष, विद्यालय विकास कोष एवं समग्र शिक्षा अभियान की धनराशि के गबन के मुख्य आरोपी शिक्षकों को उसी स्कूल में पदस्थापित करने और एक को प्रभारी प्रधानाध्यापक बनाने का मामला गरमाता जा रहा है। पूर्व प्रखंड प्रमुख इम्तेयाज जावेद अख्तर उर्फ प्यारे ने माननीय मुख्यमंत्री बिहार, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग, बिहार को पत्र लिखकर तत्काल स्थानांतरण एवं विभागीय जांच की मांग की है।
परिहार थाना कांड संख्या 114/25 के प्राथमिकी अभियुक्त नियोजित शिक्षक श्री विजय कुमार एवं विशिष्ट शिक्षक श्री गौतम कुमार को पहले निलंबित किया गया था। श्री गौतम कुमार का निलंबन जिला शिक्षा पदाधिकारी, सीतामढ़ी के ज्ञापांक 1204 (16/05/2025) तथा श्री विजय कुमार का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद के ज्ञापांक 584 (02/06/2025) द्वारा हुआ था। लेकिन विभागीय कार्यवाही न होने पर दोनों को निलंबन से मुक्त कर उसी विद्यालय में पदस्थापित कर दिया गया—श्री विजय कुमार को उप विकास आयुक्त के ज्ञापांक- 115 (13/02/2026) एवं श्री गौतम कुमार को जिला शिक्षा पदाधिकारी के ज्ञापांक- 459 (05/02/2026) द्वारा।
सबसे विवादास्पद कदम तब उठता है जब जिला शिक्षा पदाधिकारी के ज्ञापांक- 1072 (19/03/2026) द्वारा श्री विजय कुमार को उसी स्कूल का प्रभारी प्रधानाध्यापक (वित्त सहित) घोषित कर दिया गया। पूर्व प्रमुख ने पत्र में कहा, "यह विभागीय प्रतिष्ठा के प्रतिकूल है। गबन के साक्ष्यों को मिटाने की आशंका है तथा अपराधी मानसिकता को बढ़ावा मिल रहा है।"
पूर्व प्रमुख ने अपर मुख्य सचिव से आरोपी शिक्षकों के तत्काल अन्यत्र स्थानांतरण, विभागीय कार्यवाही एवं दोष सिद्धि की जांच का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने 06/01/2026 एवं 25/02/2026 को व्यक्तिगत रूप से आवेदन भी प्रस्तुत किया था।
शिक्षा विभाग से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। स्थानीय अभिभावक एवं शिक्षाविद् इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। डेली चिंगारी इसकी आगे की प्रगति पर नजर रखेगा।
हम से जुड़ने के लिए बेझिझक सम्पर्क करें/लिखें:- हम आपकी आवाज़ बनेंगें:-
thechingari2411@gmail.com
DAILYCHINGARI REGISTRATION NUMBER:-
UDYAM_BR_34_0059416

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ