नीतीश कुमार के नेतृत्व मे बिहार की निरंकुश अहंकारी तानाशाह जन विरोधी डबल इंजन की भ्रष्ट, ब्लात्कारी एव्ं हत्यारी सरकार को बर्खास्त कर बिहार मे राष्ट्रपति शासन लगाया जाए :- नागेंद्र पासवान

नीतीश कुमार के नेतृत्व मे बिहार की निरंकुश अहंकारी तानाशाह जन विरोधी डबल इंजन की भ्रष्ट, ब्लात्कारी एव्ं हत्यारी सरकार को बर्खास्त कर बिहार मे राष्ट्रपति शासन लगाया जाए :- नागेंद्र पासवान
*नाबालिग लड़कियों-महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा-बलात्कार की गहरी चपेट में बिहार*
*दलित-अतिपिछड़ी व कमजोर समुदाय की लड़कियां सवर्ण सामंती ताकतों के निशाने पर*
नितीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की निरंकुश, अहंकारी, तानाशाह जनविरोधी डबल इंजन की  भ्रष्ट सरकार मे ऐसा लगता है कि नाबालिग लड़कियों और महिलाओं के खिलाफ एक युद्ध सा छेड़ दिया गया है। यौन हिंसा और बलात्कार की लगातार बढ़ती घटनाएं बेहद भयावह हैं। खासकर, दलित-अतिपिछड़ी और कमजोर समुदाय की नाबालिग लड़कियों को निशाना बनाया जा रहा है। अभिजात्य समाज के सवर्ण सामंती ताकतें, अपराधियों द्वारा गरीब अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग दलित की बहन बेटी के साथ छेड़ छाड़, बलात्कर, निर्संश हत्त्या की घटना बढ़ती जा रही हैं। ये ताकतें एक बार फिर से 1990 से पहले के दौर को वापस लाना चाहती हैं।

नागेंद्र कुमार पासवान भीम आर्मी ने कहा कि ये सभी हत्यारे और बलात्कारी भाजपा पृष्ठभूमि के लोग हैं। भाजपा के संरक्षण में ही महिलाओं पर हमले की बाढ़ सी आ गई है।
 पूर्णिया में धानुक समुदाय से आने वाली काजल कुमारी की निर्मम हत्या सवर्ण सामंती ताकतों ने की है।
इसके अतिरिक्त, औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड के धनांव में 5 अप्रैल 2025 को चंद्रवंशी समाज की दो बेटियों के साथ दबंग जाति समुदाय के धनन्जय सिंह ने बलात्कार की कोशिश की, और विरोध करने पर बर्बर तरीके से लाठी-डंडे से उनकी पिटाई की, जिससे एक के सर, हाथ और पैर में गहरी चोटें आईं, जबकि दूसरी का बायां हाथ और कमर टूट गया। बेगूसराय में भी एक छात्रा पर एसिड से हमला किया गया है। इस प्रकार के दर्जनों मामले पहले भी सामने आए हैं, जैसे स्नेहा कुशवाहा कांड।
रोहतास जिला की नाबालिक काजल पासवान एवं औरंगाबाद की रचना पासवान के साथ सवर्णो द्वारा सामूहिक बलत्कार के बाद इनकी निर्मम हत्त्या  की घटना  से सम्पूर्ण बिहार आहत एवं मर्माहत है जद यू भाजपा का दलित विरोधी आचरण के विरुद्ध असंतोष एवं आक्रोश व्याप्त है। 

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि अतिपिछड़ों और दलितों की दुहाई देने वाले नीतीश कुमार का इकबाल पूरी तरह से खत्म हो चुका है। ये घटनाएं साबित करती हैं कि भाजपा और जदयू के लोग दलितों, अतिपिछड़ों, पिछड़ों और महिलाओं के खिलाफ किस कदर घृणा से भरे हुए हैं। मैं  महामहिम राष्ट्रपति जी से इस ईमेल पत्र के माध्यम से के माध्यम से  मांग करता हूँ कि बिहार की दलित विरोधी, बलात्कारी ,हत्यारी सरकार को बर्खास्त कर बिहार की बिगड़ती विधि व्यवस्था के मद्य नजर बिहार मे राष्ट्रपति शासन लागू किया जाय।

    

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ