बुधवार, नवंबर 15, 2017

कदवा प्रखण्ड के शिक्षा पदाधिकारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

कटिहार जिले के कदवा प्रखंड में पदस्थापित प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी श्री अभयनाथ मिश्र को चार हजार रुपये घुस लेते हुए निगरानी विभाग की टीम ने रंगें हाथों गिरफ्तार कर लिया ।

नागेन्द्र कुमार पासवान मुख्य कार्यक्रम समन्वयक महामन्त्री भारतीय मजदूर संघ सह संयोजक अखिल भारतीय साक्षर भारत मिशन कर्मी महासंघ के नेतृत्व में 200 कार्यकर्त्ता दिल्ली रवाना

भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर अखिल भारतीय साक्षर भारत मिशन कर्मी महासंघ द्वारा 17 नवम्बर को दिल्ली में आयोजित आक्रोश रैली में भाग लेने हेतु नागेन्द्र कुमार पासवान मुख्य कार्यक्रम समन्वयक महामन्त्री भारतीय मजदूर संघ सह संयोजक अखिल भारतीय साक्षर भारत मिशन कर्मी महासंघ के नेतृत्व में 200 कार्यकर्त्ता दिल्ली रवाना

मंगलवार, नवंबर 14, 2017

14 नवम्बर और भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू

Master Rashid Fahmi 🌹🌹🌹🎂🎂🎂🎂
*14 नवंबर*
*🌹🎂🍃विशेष पोस्ट🍃🎂🌹*

*🌹✨भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु के जन्म दिवस के अवसर पर✨
🌸पंडित जवाहरलाल नेहरू का जीवन परिचय🌸🎍🌸*

🍃🍃🍃🍃🍃🍃🍃🍃🍃🍃

*🔹जन्म-*14 नवंबर 1889
*🔹जन्म स्थान-* इलाहाबाद उत्तर प्रदेश( ब्रिटिश भारत)

*🔹पूरा नाम-*पंडित जवाहरलाल नेहरू
*🔹पिता का नाम-* मोतीलाल नेहरू
*🔹माता का नाम-* स्वरूप रानी नेहरू
*🔹पत्नी का नाम-कमला नेहरू*
*🔹जवाहरलाल नेहरु की पुत्री*-इंदिरा गांधी 
*🔹पंडित जवाहरलाल नेहरू की बहनें-*विजयलक्ष्मी पंडित, कृष्णा हठीसिंग
*🔹संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली महिला अध्यक्ष बनी-* विजयलक्ष्मी पंडित

*कृष्णा हठीसिंग-* एक उल्लेखनीय लेखिका (पंडित जवाहरलाल नेहरू की बहन)

*🔹पंडित जवाहरलाल नेहरु के जन्म दिन को मनाया जाता है*-बाल दिवस के रूप में

*🔹पंडित जवाहरलाल नेहरु को सबसे अधिक पसंद थे-*छोटे बच्चे

*🔹पंडित जवाहरलाल नेहरू का उपनाम-* चाचा नेहरू , आधुनिक भारत का शिल्पकार
*🔹उपलब्धि-* स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री

*🔹प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल-* 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक

*🔹पंडित जवाहरलाल नेहरु जी का संबंध-*कश्मीरी वंश के सारस्वत ब्राह्मण से

*🔹शिक्षा -*बैरिस्टर की

*🔹प्रारंभिक शिक्षा-*हैरों से

*🔹लॉ की शिक्षा-* ट्रिनिटी कॉलेज लंदन
*🔹कानून शास्त्र में पारंगत-* कैंब्रिज विश्वविद्यालय से

*🔹इंग्लैंड में कार्य किया-* फेबियन समाजवाद और आर्थिक राष्ट्रवाद की जानकारी का विकास

*🔹इंग्लैंड में पंडित जी रहे-*7 वर्ष
*🔹पसंदीदा फूल-* गुलाब

*🔹पुस्तक के लिए प्रसिद्ध-* डिस्कवरी ऑफ इंडिया

*🔹भारत वापसी-*1912 में

*🔹1912 में अधिवेशन में भाग लिया-*बांकीपुर बिहार में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में प्रतिनिधि के रूप में
*🔹भारत में बैरिस्टर के रूप में कार्य किया-* इलाहाबाद हाईकोर्ट में

*🔹पंडित जवाहरलाल नेहरू का विवाह -*1916(कमला कोल)  में

*🔹होमरूल लीग से जुड़े-* 1917 में

*🔹महात्मा गांधी से  प्रथम संपर्क हुआ-*1919 में (राजनीतिज्ञ ज्ञान)

*🔹असली दिक्षा राजनीति की प्राप्त हुई-* गांधी जी के नेतृत्व में

*🔹भारत की राजनीति में कदम रखा-*1916 में गांधी जी के नेतृत्व में

*🔹पहले किसान मार्च का आयोजन किया गया -*1920 में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में

*🔹इलाहाबाद नगर निगम के अध्यक्ष बने-*1924 में (2 वर्ष कार्य किया)

*🔹इलाहाबाद नगर निगम से इस्तीफा दिया-* 1926 में (ब्रिटिश अधिकारियों से असहयोग की भावना के कारण)

*🔹1926 से 1928 तक महासचिव बने-*अखिल भारतीय कांग्रेस के

*🔹प्रथम बार कांग्रेस के वार्षिक अधिवेशन के अध्यक्ष बने-*1928-29 में

*🔹प्रथम बार पूर्ण स्वराज्य की मांग-* लाहौर अधिवेशन (1929 नेहरु जी की अध्यक्षता में )

*🔹पंडित जवाहरलाल नेहरू ने स्वतंत्र भारत का ध्वज लहराया -*प्रथम बार 31दिसम्बर 1929 को लाहौर में

*🔹 1936 में प्रकाशित पुस्तक -*पंडित जवाहरलाल नेहरू की आत्मकथा

*🔹पंडित जवाहरलाल नेहरू तीन साल के लिए जेल गए -*भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान 1942 में

*🔹1942 में गिरफ्तार किए गए पंडित जवाहरलाल नेहरु को जेल से रिहा किया गया-* 1945 में 3 वर्ष बाद   

*🔹1942-45 तक जेल में  रहे*-अहमदनगर की जेल में

*🔹अहमदनगर की जेल में पुस्तक की रचना की-*भारत एक खोज

*🔹पंडित जवाहरलाल नेहरू कुल जेल यात्रा गए-* 9 बार जेल यात्रा की

*🔹पंडित जवाहरलाल नेहरु को भारत का प्रथम प्रधानमंत्री बनाया गया-*गांधीजी के आग्रह पर( जब की सर्वाधिक मत सरदार वल्लभ भाई पटेल को और उसके बाद आचार्य कृपलानी को मिले थे)

*🔹भारतीय विज्ञान कांग्रेस की स्थापना-* 1947 में पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा

*🔹पंडित जवाहरलाल नेहरू कितनी बार प्रधानमंत्री बने हैं-* चार बार (1947, 1951, 1957 और 1962 )

*1950 में अधिनियमित हुआ-* भारत का संविधान

*🔹 पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा प्रथम एशियाई खेलों का आयोजन-* 1951 में दिल्ली में

*🔹भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए -*दो बार (1936 और 37 में)

*🔹शांति और संगठन के लिए आंदोलन की रचना की-* गुटनिरपेक्ष आंदोलन की

*🔹गुटनिरपेक्ष आंदोलन की रचना की गई -*जोसिप बरोज टिटो और अब्दुल गमाल नासिर के सहयोग से

*🔹गुटनिरपेक्ष आंदोलन का उद्देश्य-* एशिया और अफ्रीका में उपनिवेशवाद का खात्मा

*🔹अंतरराष्ट्रीय समस्याओं का समाधान-* कोरियाई युद्ध, स्वेज नहर विवाद, कांगों समझौता, गुटनिरपेक्ष आंदोलन

*🔹लगातार किन योजनाओं का शुभारंभ किया -*3 पंचवर्षीय योजनाओं का

*🔹आयोग का गठन किया गया -*योजना आयोग का

*🔹नेहरु जी की नीति के कारण देश में एक नया युग शुरू हुआ -*कृषि और उद्योग का

*🔹भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया-*1955 में

*🔹चीन ने भारत पर हमला किया-*1962 में

*🔹पंडित जवाहरलाल नेहरु की राजनीति का सबसे बड़ा असफल कार्य-* पाकिस्तान और चीन के साथ भारत के संबंधों को नहीं सुधार पाना

*🔹पंडित नेहरू बुलाने का कारण -*कश्मीरी पंडित समुदाय से संबंध होने के कारण

*🔹पंडित जवाहरलाल नेहरु की मृत्यु -*27 मई 1964 को (दिल का दौरा पड़ने से )

*🔹पंडित जवाहरलाल नेहरु की मृत्यु का कारण-* चीन के द्वारा  धोखे से भारत पर आक्रमण करना

*🔹मृत्यु तक भारत के प्रधानमंत्री रहे-*पंडित जवाहरलाल नेहरू

*🔹आधुनिक भारत का रचयता -*पंडित जवाहरलाल नेहरू

*🔹पंडित जवाहरलाल नेहरू की रचनाएं -*विश्व इतिहास की झलक, भारत की खोज ,

*🔹संबंधित लेख-* जलियांवाला बाग ,महात्मा गांधी, सरदार पटेल इंदिरा गांधी

*🔹पंडित जवाहरलाल नेहरू की अन्य रचनाएं -*भारत और  विश्व सोवियत रूस ,विश्व इतिहास की एक झलक, भारत की एकता और स्वतंत्रता

*🔹आयोग के स्वतंत्रता पश्चात प्रधान बने-*राष्ट्रीय योजना आयोग के

   🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

बन्द एटीएम स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया परिहार

परिहार (सीतामढ़ी)।ये है बन्द ए टी एम स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया परिहार सीतामढ़ी स्थानीय लोगों का कहना है कि इस ए टी एम का शटर लग-भग एक वर्षों से नही खुला है।परिहार बाज़ार का ये एकलौता ए टी एम है मगर हमेशा बन्द ही रहता है।ए टी एम गॉर्ड से स्थानीय लोगों ने पूछा कि एटीएम बन्द क्यों रहता है तो बतलाया कि अगर मैं एटीएम खोल देता हूँ तो बैंक के अकाउंटेंट, कैशियर माँ बहन तक की गाली दे देते हैं मैं क्या करूँ ? एटीएम नही खुलने और एटीएम में पैसा नहीं रहने से लोकल बैंक उपभोक्ता को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है बैंक के आला अधिकारियों को चाहिए कि इस जानिब ध्यान देते हुए अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाह पदाधिकारी के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करें।

सोमवार, नवंबर 13, 2017

बन्द ए टी एम स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया परिहार

परिहार (सीतामढ़ी)।ये है बन्द ए टी एम स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया परिहार सीतामढ़ी स्थानीय लोगों का कहना है कि इस ए टी एम का शटर लग-भग एक वर्षों से नही खुला है।परिहार बाज़ार का ये एकलौता ए टी एम है मगर हमेशा बन्द ही रहता है।ए टी एम गॉर्ड से स्थानीय लोगों ने पूछा कि एटीएम बन्द क्यों रहता है तो बतलाया कि अगर मैं एटीएम खोल देता हूँ तो बैंक के अकाउंटेंट, कैशियर माँ बहन तक की गाली दे देते हैं मैं क्या करूँ।एटीएम नही खुलने और एटीएम में पैसा नहीं रहने से लोकल बैंक उपभोक्ता को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है बैंक के आला अधिकारियों को चाहिए कि इस जानिब ध्यान देते हुए अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाह पदाधिकारी के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

रविवार, नवंबर 12, 2017

भिस्वा पशु बाज़ार में की जा रही राजस्व ग़बन की जाँच निगरानी से करवाई जाए - राकेश कुमार सिंह


परिहार(सीतामढ़ी)। उत्तर बिहार का मशहूर पशु बाज़ार भिस्वा इन दिनों कृत्रिम घाटे का शिकार हो गया है।इस पशु बाज़ार की नीलामी अस्सी लाख में हुआ करती थी परन्तु वित्तीय वर्ष 2017 - 2018 में स्थानीय पदाधिकारी और पूर्व में बोली में बाज़ार खरीदने वालों ने एक सोची समझी साज़िश के तहत डाक में हिस्सा नही लिया और प्लान के मुताबिक बाज़ार राजस्व वसूली के लिए अंचल कार्यालय परिहार के हवाले हो गया।अंचल कार्यालय परिहार के हवाले होते ही प्रत्येक बाज़ार लाखों की राजस्व देने वाला यह बाज़ार हज़ार और सैकड़ों की राशि पर आ गया है जबकि लाखों की राजस्व वसूली होती है लेकिन दर्ज कम कर सरकारी राजस्व का ग़बन कर लिया जाता है  राकेश कुमार सिंह ने सांसद सह राष्ट्रीय महा सचिव जनता दल यू श्री आर सी पी सिंह को आवेदन देकर निगरानी जाँच करवाने की माँग की है। बताते चलें कि वित्तीय वर्ष 2014 -15 में भी यही स्थिति उत्पन्न कर राजस्व ग़बन किया गया था जिसको लेकर बेला थाना काण्ड संख्या -218/14 राजस्व वसूली ग़बन की प्राथमिकी दर्ज है जिसमें तत्कालीन अंचल अधिकारी परिहार, त्रिलोकी राउत, जय प्रकाश और संलिप्त विचौलिया नामजद अभियुक्त हैं।

70 लीटर रॉयल स्टेज अंग्रेजी शराब के साथ महिला गिरफ्तार, बाईक बरामद

Reported by Md Arman
______________________

सीतामढ़ी ।नानपुर थाना प्रभारी नेनानपुर गाँव से 70 लीटर रॉयल स्टेज अंग्रेजी शराब के साथ महिला को गिरफ्तार किया है साथ में
एक बाइक भी बरामद किया गया है।

शनिवार, नवंबर 11, 2017

मदरसा रहमानिया मेहसौल में एक रोजा इस्लाहे मुयासरह तहफ़्फ़ुज़ शरीयत कॉन्फ्रैंस 15 नवम्बर को

मदरसा रहमानिया मेहसौल में एक रोजा तहफ़्फ़ुज़ कॉन्फ्रैंस 15 नवम्बर को
__________________________
सीतामढ़ी- मदरसा रहमानिया मेहसौल सीतामढ़ी  में आगामी 15 नवम्बर को संध्या 6 बजे से इस्लाहे मोआसराह व् तहफ़्फ़ुज़ शरीयत कॉन्फ्रेंस होना है जिस को लेकर आज मदरसा रहमानिया में हाजी मो0 मोख्तार आलम साहब के सदारत में  बैठक  किया गया। जलसा की तैयारी जोर - शोर से जारी है।मदरसा के अध्यक्ष  मो0 अरमान अली ने बताया कि एक दिवसीय जिला स्तरीय जलसा में मुफ़्ती सनाउल होदा कासमी, मो0 वली रहमानी मो0 इज़हरुल हक़ मोजाहिरी, हकीम मो0 सबील क़ासमी, मौलाना मतलुबुर रहमान मक्यावी,अनवारुल्लाह फलक व शायर ताबिस रेहान,मो0 अकील गौहर , जफ़र हबीबी समेत अन्य मौलाना एवं शायर इस जलसा में शरीक होंगे। बैठक में सचिव मो0 जफ़र कमाल अल्वी, मो0 मोतिउर्रहमान, मो0 अब्दुल्लाह,हबीब राइन, रहमतुल्लाह रहमानी, हाजी अब्दुल्लाह रहमानी, मो0 अनवारुल हक़ , मो0 मुर्तुज़ा, मो0 नौशाद आलम, सलमान सागर, हाजी अब्दुल हादी, हाजी मो0 नईम, अकरम हुसैन,मो0 असलम, मो0 गुलाब , रेज़ा अहमद, जफ़र हासिम, फकरुल हसन , आरिफ हुसैन,अब्दुल रशीद , मो0 हाशिम कुरैशी,मौलाना अब्दुल वदूद, मो0 जहांगीर समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

सरकार की जन विरोधी शिक्षा नीति के विरूद्ध दिल्ली चलने का आह्वान

सरकार की जन विरोधी शिक्षा नीति ,साक्षर भारत मिशन कर्मियों के साथ सौतेले व्यवहार,कर्मियों का शोषण के विरूद्ध अपने अधिकारों की रक्षा एवं बेहतर भविष्य के लिए 17 नवम्बर 17 को राम लीला मैदान दिल्ली में भारतीय मजदूर संघ द्वारा आहूत विशाल जन आक्रोश  रैली में अपने जिला प्रखंड से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर चट्टानी एकता का परिचय दें। नागेन्द्र कुमार पासवान मुख्य कार्यक्रम समन्वयक साक्षर भारत मिशन सीतामढ़ी  संयोजक साक्षर भारत मिशन कर्मी महासंघ सह महामन्त्री भारतीय मजदूर संघ ।

करोड़ों की राशि ख़ज़ाने में आ सकती है अगर

करोड़ों की राशि सरकारी ख़ज़ाने में आ सकती है अगर सरकार सक्रिय हो। मध्याह्न भोजन योजना शिक्षा विभाग का गठन से पहले मध्याह्न योजना का संचालन बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के ही अधीन हुआ करता था सम्पूर्ण बिहार में शिक्षा गारंटी योजना, योजनान्तर्ग बिहार शिक्षा परियोजना परिषद(सर्व शिक्षा अभियान) के द्वारा लोक शिक्षण केन्द्र का संचालन किया गया था केन्द्र पर पढ़ने वाले बच्चों को मध्याह्न भोजन उपलब्ध हो इस के लिए सरकार ने मध्याह्न भोजन के संचालन के लिए प्रत्येक केन्द्र के हिसाब से प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी के माध्यम से ग्राम पंचायतों को बर्तनों की खरीदारी और MDM के संचालन हेतु राशि उपलब्ध करवाई गई थी।लोक शिक्षण केन्द्र का संचालन ग्राम पंचायतों के अधीन था परन्तु सम्पूर्ण बिहार में किसी भी लोक शिक्षण केंद्र पर MDM का संचालन नही हुआ था और वह करोड़ों की राशि आज भी ग्राम पंचायतों के खाते में पड़ी हुई है अगर सरकार ग्राम पंचायतों से वह राशि सूद समेत वापस ले लेती है तो करोड़ों की राशि ख़ज़ाने में आ जाएगी।