गुरुवार, नवंबर 30, 2017

अवधेश कुमार वरीय प्रेरक कटिहार की असामयिक मृत्यु की दोषी सरकार है - नागेन्द्र कुमार पासवान

अवधेश कुमार वरीय प्रेरक कटिहार की असामयिक मृत्यु पर सरकार को दोषी ठहराया ।सरकार के जन विरोधी शिक्षा नीति एवं साक्षरता कर्मियो की उपेक्षा ,अर्थाभाव के कारण श्री साह की मृत्यु हुई है । संवेदना प्रकट करते हुए नागेन्द्र कुमार पासवान मुख्य कार्यक्रम समन्वयक सीतामढ़ी राष्ट्रीय संयोजक अखिल भारतीय साक्षर भारत मिशन कर्मी महासंघ सह महामन्त्री भारतीय मजदूर संघ ने उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना एवं उनके परिजन को सांत्वना देते हुये सरकार से 1000000 दस लाख रूपये क्षति पूर्ति अनुदान राशि मुहैया कराने की मांग सरकार से किया ।तथा संघ के सभी साथियो से आह्वान किया की सरकार द्वारा शोषण उत्पीड़न के विरूद्ध कदम से कदम मिलाकर चरणबद्ध आंदोलन में सहयोग करे।श्री साह की मौत नहीं शहादत है।इस शहादत को बेजा नहीं होने देंगे।जिला स्तर पर धरना प्रदशन आंदोलन तेज करे।तभी श्री सह के प्रति सच्ची श्रधांजलि होगी।

सोमवार, नवंबर 27, 2017

2008 तक का कृषि ऋण जो भारत सरकार ने माफ कर दिया था उस ऋण की भी वसूली एस बी आई परिहार कर रही है

जानकारों का कहना है कि तत्कालीन शाखा प्रबन्धक ने उन्हीं ऋण धारक को नो डियूज़ सर्टिफिकेट दिया जिन ऋणियों ने अवैध राशि दिया।और माफ की गई राशि की पोस्टिंग रजिस्टर 9 में नही की गई और माफ़ कर दी गयी राशि की वसूली वर्तमान में बैंक के द्वारा की जा रही है। 

गुरुवार, नवंबर 23, 2017

26 नवम्बर नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर डी आर सी सी सीतामढ़ी में माननीय मुख्यमंत्री का लाइव अभिभाषण

26 नवम्बर 2017 नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर डी आर सी सी सीतामढ़ी में 8:00 बजे पूर्वाह्न से माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का लाइव अभिभाषण होगा।माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का अभिभाषण  live video streaming के लिए ज़िला कार्यक्रम पदाधिकारी साक्षरता सीतामढ़ी जनाब ज़ियाउल होदा खां ने जिले के सभी प्रखण्ड समन्वयक, के आर पी, प्रेरक, टोला सेवक और शिक्षा स्वंय सेवी को डी आर सी सी सीतामढ़ी में उपस्थित होने का आदेश निर्गत किया है।

ज़िला सीतामढ़ी शिक्षा विभाग अवकाश तालिका

26 नवम्बर 2017 नशा मुक्ति दिवस के उपलक्ष्य में गीत तथा नाटक कार्यक्रम आयोजित करने का निदेश

26 नवम्बर 2017 नशा मुक्ति दिवस के उपलक्ष्य में निदेश जन शिक्षा निदेशक श्री विनोदा नन्द झा ने सभी ज़िले के कार्यक्रम पदाधिकारी को नशा मुक्ति पर " गीत तथा नाटक" कार्यक्रम आयोजित करने का निदेश पंचायत स्तर पर कला जत्था को देने का आदेश दिया है।निदेशक ने नशा मुक्ति को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम पदाधिकारियों की सराहना करते हुए कहा है कि राज्यवासियों में जागरूकता बढ़ाने तथा नशा मुक्ति का संदेश अन्तिम जनमानस तक पहुँचाने के लिए गीत तथा नाटक कार्यक्रम की प्रस्तुति आवश्यक क़दम है।

बुधवार, नवंबर 22, 2017

ज़िला तालीमी मरकज़ संघ सीतामढ़ी के सम्बद्धता को लेकर प्रखण्डों को निदेश

नेक मोहम्मद अंसारी जिलाध्यक्ष तालिमी मरकज़ संघ सीतामढ़ी ने बताया कि संघ की सम्बद्धता भारतीय मज़दूर संघ से हासिल करने के लिए जिला से लेकर प्रखण्ड स्तर तक के निर्वाचित पदाधिकारियों की प्रस्तावना आवश्यक है जिसको लेकर जिले के सभी प्रखंड अध्यक्ष को सूचित किया गया है कि अपने- अपने प्रखण्ड का चुनाव से सम्बंधित प्रोसिडिंग रजिस्टर की छाया प्रति ,प्रखण्ड अध्यक्ष ,सचिव/कोषाध्यक्ष के नाम से संयुक्त संघ का बैंक खाता साथ ही चार अदद पासपोर्ट साइज फ़ोटो ।प्रखण्ड से जिला स्तर पर संघ कार्यालय होना भी लाजमी है ।जिला कार्याल को एक पक्ष के अन्दर बतलाए गए कार्य  उपलब्ध कराया जाए, नही तो जिला कमिटी अपने जानिब से प्रखण्ड की बैठक कराकर चुनाव कराएगी।

बुधवार, नवंबर 15, 2017

बिजली से संबंधित महत्वपूर्ण_सूचना


1) मीटर की रीडिंग लेने आये हुवे व्यक्ति का नाम,पहचान पत्र देखे और जिस दिन रीडिंग ली जाये उस दिन स्वक्षर (sign) ले।

2) ध्यान दे अगली बार यह रीडिंग 30 दिन बाद लिए जाते है या नहीं

3) 30 दिन के बाद रीडिंग लेने आनेवाले को रीडिंग लेने ना दे और तुरंत बिजली विभाग के अफसर से शिकायत करें।

4) बिल्डिंग/सोसाइटी हो तो सोसाइटी के सेक्रेटरी ने यह काम वॉचमैन से हर महीने करवाना चाहिए

100 रीडिंग तक 3.76 रु प्रति यूनिट लगता है।

30 दिन में रीडिंग ना लेने की वजह  100 के ऊपर रीडिंग जाती है और फिर आपको 7.21 रु  प्रति यूनिट लगाया जाता है।

300 के ऊपर रेडिंग गयी तो तीन गुना शुल्क लगता है यानी 9.91 रु प्रति यूनिट।

500 के ऊपर रीडिंग गई तो चार गुना शुल्क 11.31 रु प्रति यूनिट ।

आप सब से अपील है के ऊपर लिखी बातों का पालन करें और अधिक से अधिक लोगो को इसकी सूचना करें।

कदवा प्रखण्ड के शिक्षा पदाधिकारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

कटिहार जिले के कदवा प्रखंड में पदस्थापित प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी श्री अभयनाथ मिश्र को चार हजार रुपये घुस लेते हुए निगरानी विभाग की टीम ने रंगें हाथों गिरफ्तार कर लिया ।

नागेन्द्र कुमार पासवान मुख्य कार्यक्रम समन्वयक महामन्त्री भारतीय मजदूर संघ सह संयोजक अखिल भारतीय साक्षर भारत मिशन कर्मी महासंघ के नेतृत्व में 200 कार्यकर्त्ता दिल्ली रवाना

भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर अखिल भारतीय साक्षर भारत मिशन कर्मी महासंघ द्वारा 17 नवम्बर को दिल्ली में आयोजित आक्रोश रैली में भाग लेने हेतु नागेन्द्र कुमार पासवान मुख्य कार्यक्रम समन्वयक महामन्त्री भारतीय मजदूर संघ सह संयोजक अखिल भारतीय साक्षर भारत मिशन कर्मी महासंघ के नेतृत्व में 200 कार्यकर्त्ता दिल्ली रवाना

मंगलवार, नवंबर 14, 2017

14 नवम्बर और भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू

Master Rashid Fahmi 🌹🌹🌹🎂🎂🎂🎂
*14 नवंबर*
*🌹🎂🍃विशेष पोस्ट🍃🎂🌹*

*🌹✨भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु के जन्म दिवस के अवसर पर✨
🌸पंडित जवाहरलाल नेहरू का जीवन परिचय🌸🎍🌸*

🍃🍃🍃🍃🍃🍃🍃🍃🍃🍃

*🔹जन्म-*14 नवंबर 1889
*🔹जन्म स्थान-* इलाहाबाद उत्तर प्रदेश( ब्रिटिश भारत)

*🔹पूरा नाम-*पंडित जवाहरलाल नेहरू
*🔹पिता का नाम-* मोतीलाल नेहरू
*🔹माता का नाम-* स्वरूप रानी नेहरू
*🔹पत्नी का नाम-कमला नेहरू*
*🔹जवाहरलाल नेहरु की पुत्री*-इंदिरा गांधी 
*🔹पंडित जवाहरलाल नेहरू की बहनें-*विजयलक्ष्मी पंडित, कृष्णा हठीसिंग
*🔹संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली महिला अध्यक्ष बनी-* विजयलक्ष्मी पंडित

*कृष्णा हठीसिंग-* एक उल्लेखनीय लेखिका (पंडित जवाहरलाल नेहरू की बहन)

*🔹पंडित जवाहरलाल नेहरु के जन्म दिन को मनाया जाता है*-बाल दिवस के रूप में

*🔹पंडित जवाहरलाल नेहरु को सबसे अधिक पसंद थे-*छोटे बच्चे

*🔹पंडित जवाहरलाल नेहरू का उपनाम-* चाचा नेहरू , आधुनिक भारत का शिल्पकार
*🔹उपलब्धि-* स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री

*🔹प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल-* 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक

*🔹पंडित जवाहरलाल नेहरु जी का संबंध-*कश्मीरी वंश के सारस्वत ब्राह्मण से

*🔹शिक्षा -*बैरिस्टर की

*🔹प्रारंभिक शिक्षा-*हैरों से

*🔹लॉ की शिक्षा-* ट्रिनिटी कॉलेज लंदन
*🔹कानून शास्त्र में पारंगत-* कैंब्रिज विश्वविद्यालय से

*🔹इंग्लैंड में कार्य किया-* फेबियन समाजवाद और आर्थिक राष्ट्रवाद की जानकारी का विकास

*🔹इंग्लैंड में पंडित जी रहे-*7 वर्ष
*🔹पसंदीदा फूल-* गुलाब

*🔹पुस्तक के लिए प्रसिद्ध-* डिस्कवरी ऑफ इंडिया

*🔹भारत वापसी-*1912 में

*🔹1912 में अधिवेशन में भाग लिया-*बांकीपुर बिहार में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में प्रतिनिधि के रूप में
*🔹भारत में बैरिस्टर के रूप में कार्य किया-* इलाहाबाद हाईकोर्ट में

*🔹पंडित जवाहरलाल नेहरू का विवाह -*1916(कमला कोल)  में

*🔹होमरूल लीग से जुड़े-* 1917 में

*🔹महात्मा गांधी से  प्रथम संपर्क हुआ-*1919 में (राजनीतिज्ञ ज्ञान)

*🔹असली दिक्षा राजनीति की प्राप्त हुई-* गांधी जी के नेतृत्व में

*🔹भारत की राजनीति में कदम रखा-*1916 में गांधी जी के नेतृत्व में

*🔹पहले किसान मार्च का आयोजन किया गया -*1920 में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में

*🔹इलाहाबाद नगर निगम के अध्यक्ष बने-*1924 में (2 वर्ष कार्य किया)

*🔹इलाहाबाद नगर निगम से इस्तीफा दिया-* 1926 में (ब्रिटिश अधिकारियों से असहयोग की भावना के कारण)

*🔹1926 से 1928 तक महासचिव बने-*अखिल भारतीय कांग्रेस के

*🔹प्रथम बार कांग्रेस के वार्षिक अधिवेशन के अध्यक्ष बने-*1928-29 में

*🔹प्रथम बार पूर्ण स्वराज्य की मांग-* लाहौर अधिवेशन (1929 नेहरु जी की अध्यक्षता में )

*🔹पंडित जवाहरलाल नेहरू ने स्वतंत्र भारत का ध्वज लहराया -*प्रथम बार 31दिसम्बर 1929 को लाहौर में

*🔹 1936 में प्रकाशित पुस्तक -*पंडित जवाहरलाल नेहरू की आत्मकथा

*🔹पंडित जवाहरलाल नेहरू तीन साल के लिए जेल गए -*भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान 1942 में

*🔹1942 में गिरफ्तार किए गए पंडित जवाहरलाल नेहरु को जेल से रिहा किया गया-* 1945 में 3 वर्ष बाद   

*🔹1942-45 तक जेल में  रहे*-अहमदनगर की जेल में

*🔹अहमदनगर की जेल में पुस्तक की रचना की-*भारत एक खोज

*🔹पंडित जवाहरलाल नेहरू कुल जेल यात्रा गए-* 9 बार जेल यात्रा की

*🔹पंडित जवाहरलाल नेहरु को भारत का प्रथम प्रधानमंत्री बनाया गया-*गांधीजी के आग्रह पर( जब की सर्वाधिक मत सरदार वल्लभ भाई पटेल को और उसके बाद आचार्य कृपलानी को मिले थे)

*🔹भारतीय विज्ञान कांग्रेस की स्थापना-* 1947 में पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा

*🔹पंडित जवाहरलाल नेहरू कितनी बार प्रधानमंत्री बने हैं-* चार बार (1947, 1951, 1957 और 1962 )

*1950 में अधिनियमित हुआ-* भारत का संविधान

*🔹 पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा प्रथम एशियाई खेलों का आयोजन-* 1951 में दिल्ली में

*🔹भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए -*दो बार (1936 और 37 में)

*🔹शांति और संगठन के लिए आंदोलन की रचना की-* गुटनिरपेक्ष आंदोलन की

*🔹गुटनिरपेक्ष आंदोलन की रचना की गई -*जोसिप बरोज टिटो और अब्दुल गमाल नासिर के सहयोग से

*🔹गुटनिरपेक्ष आंदोलन का उद्देश्य-* एशिया और अफ्रीका में उपनिवेशवाद का खात्मा

*🔹अंतरराष्ट्रीय समस्याओं का समाधान-* कोरियाई युद्ध, स्वेज नहर विवाद, कांगों समझौता, गुटनिरपेक्ष आंदोलन

*🔹लगातार किन योजनाओं का शुभारंभ किया -*3 पंचवर्षीय योजनाओं का

*🔹आयोग का गठन किया गया -*योजना आयोग का

*🔹नेहरु जी की नीति के कारण देश में एक नया युग शुरू हुआ -*कृषि और उद्योग का

*🔹भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया-*1955 में

*🔹चीन ने भारत पर हमला किया-*1962 में

*🔹पंडित जवाहरलाल नेहरु की राजनीति का सबसे बड़ा असफल कार्य-* पाकिस्तान और चीन के साथ भारत के संबंधों को नहीं सुधार पाना

*🔹पंडित नेहरू बुलाने का कारण -*कश्मीरी पंडित समुदाय से संबंध होने के कारण

*🔹पंडित जवाहरलाल नेहरु की मृत्यु -*27 मई 1964 को (दिल का दौरा पड़ने से )

*🔹पंडित जवाहरलाल नेहरु की मृत्यु का कारण-* चीन के द्वारा  धोखे से भारत पर आक्रमण करना

*🔹मृत्यु तक भारत के प्रधानमंत्री रहे-*पंडित जवाहरलाल नेहरू

*🔹आधुनिक भारत का रचयता -*पंडित जवाहरलाल नेहरू

*🔹पंडित जवाहरलाल नेहरू की रचनाएं -*विश्व इतिहास की झलक, भारत की खोज ,

*🔹संबंधित लेख-* जलियांवाला बाग ,महात्मा गांधी, सरदार पटेल इंदिरा गांधी

*🔹पंडित जवाहरलाल नेहरू की अन्य रचनाएं -*भारत और  विश्व सोवियत रूस ,विश्व इतिहास की एक झलक, भारत की एकता और स्वतंत्रता

*🔹आयोग के स्वतंत्रता पश्चात प्रधान बने-*राष्ट्रीय योजना आयोग के

   🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹